घटने लगा यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर

जासं हमीरपुर बीते दिनों हथनी कुंड बांध से यमुना में छोड़े गए 1.25 लाख क्यूसेक पानी के चल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:02 PM (IST)
घटने लगा यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर
घटने लगा यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर

जासं, हमीरपुर : बीते दिनों हथनी कुंड बांध से यमुना में छोड़े गए 1.25 लाख क्यूसेक पानी के चलते बढ़ी यमुना व ेबेतवा नदियों का जलस्तर घटने लगा है। जिससे तटवर्ती गांवों में रहने वालों ने राहत की सांस ली है। मौजूदा में यमुना छह व बेतवा चार सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से घट रही है। फिलहाल अभी नदियों में कही पानी छोड़े जाने की सूचना नहीं है।

कई दिनों से ऊपरी हिस्सों में हो रही वर्षा के चलते यमुना की सहायक नदी चंबल में बना हथनी कुंड बांध में अधिक पानी एकत्र हो गया। जिसके कारण 29 जुलाई को वहां से 1.25 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। जिसके आने मुख्यालय पहुंचने का क्रम शनिवार शाम छह बजे तक जारी रहा। इससे यमुना के जलस्तर में करीब पांच मीटर व बेतवा के जलस्तर में छह मीटर का इजाफा हुआ।

केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों के अनुसार शनिवार शाम छह बजे यमुना 96.09 मीटर पर व बेतवा 95.56 मीटर पर पहुंच घटनी शुरू हो गई। यमुना पांच से छह सेमी व बेतवा चार सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घट रही है। रविवार दोपहर दो बजे यमुना का जल स्तर 95.06 व बेतवा का 94.60 मीटर दर्ज किया गया। बताया कि दोनों नदियों के घटने का क्रम जारी है। इसके अलावा कही से भी पानी छोड़े जाने की सूचना नहीं है। वहीं नदियों का जल स्तर कम होने से तटवर्ती लोगों ने राहत की सांस ली है।

chat bot
आपका साथी