बढ़ा यमुना व बेतवा का जलस्तर, सब्जी की बारियां डूबीं

जागरण संवाददाता हमीरपुर बारिश के चलते यमुना व बेतवा नदियों का जल स्तर बढ़ा है। जिससे न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:32 PM (IST)
बढ़ा यमुना व बेतवा का जलस्तर, सब्जी की बारियां डूबीं
बढ़ा यमुना व बेतवा का जलस्तर, सब्जी की बारियां डूबीं

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : बारिश के चलते यमुना व बेतवा नदियों का जल स्तर बढ़ा है। जिससे नदी किनारे स्थित किसानों की सब्जी बारियां डूब गई। रविवार से अब तक जहां यमुना 1.32 मीटर बढ़ी वहीं बेतवा नदी के जल स्तर में 70 सेमी का इजाफा हुआ। हालांकि मंगलवार शाम दोनों नदियां स्थिर रही। जिनके देर रात घटने की संभावना है।

आसपास के जनपदों में हुई बारिश के चलते मुख्यालय से होकर गुजरने वाली यमुना व बेतवा नदियों का जल स्तर बढ़ा है। जिससे दोनों नदियों के किनारे सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को खासा नुकसान हुआ है। उनकी सब्जी की बारियां पानी में डूब गई। केंद्रीय जल आयोग के एसडीओ संदीप सिंह ने बताया कि बीते रविवार सुबह सात बजे 88.79 मीटर पर बह रही यमुना के जल स्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिसका क्रम सोमवार रात 11 बजे तक जारी रहा। जिसके बाद यमुना प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से बढ़कर 90.11 मीटर पर पहुंच कर स्थिर हो गई। इसी प्रकार रविवार दोपहर 12 बजे 88.75 मीटर के जल स्तर पर बह रही बेतवा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिसका जल स्तर मंगलवार सुबह छह बजे 89.45 मीटर पर पहुंच स्थिर हो गया। बताया कि शाम पांच बजे तक दोनों नदियों का जल स्तर स्थिर है। इनके जल्द घटने की संभावना है। एसडीओ ने खतरे जैसी किसी भी संभावनाओं से इंकार किया। बताया कि यमुना नदी का खतरे का निशान 103.54 मीटर व बेतवा का 104.64 मीटर पर है।

chat bot
आपका साथी