दस दिन में 28 सेमी बढ़ा यमुना व बेतवा का जलस्तर

जागरण संवाददाता हमीरपुर बीते दिनों लगातार हुई बारिश के कारण बेतवा नदी के साथ यमुन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:38 PM (IST)
दस दिन में 28 सेमी बढ़ा यमुना व बेतवा का जलस्तर
दस दिन में 28 सेमी बढ़ा यमुना व बेतवा का जलस्तर

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : बीते दिनों लगातार हुई बारिश के कारण बेतवा नदी के साथ यमुना नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण बेतवा नदी किनारे लगी सब्जी की फसलें डूब गईं हैं। ऐसे में किसान खासा नुकसान होने की बात कह रहे है। हालांकि बीते दो दिनों से दोनो नदियों का जल स्तर स्थिर है। जिससे ऊपर सब्जी लगाए किसान जल स्तर बढ़ने की आशंका से सब्जी को तोड़ उसे बाजार में बेचने की जल्दी में है।

बीते 10 जून को यमुना नदी का जलस्तर जहां 88.17 मीटर था। वहीं बेतवा का 88.77 मीटर दर्ज किया गया, लेकिन क्षेत्र में आसपास हुई बारिश के बाद 12 जून को दोनों नदियों का जलस्तर दो सेमी बढ़ा। वहीं 13 जून को यमुना नदी के जलस्तर में जहां 27 सेमी की बढ़त दर्ज की गई। वहीं बेतवा एक सेमी कम हुई। जिसके बाद 15 जून तक यमुना का जलस्तर कम हुआ। वहीं बेतवा का जलस्तर पांच सेमी बढ़ गया। वहीं बाद में हुई बारिश के चलते दोनों नदियों का जलस्तर 18 जून तक बढ़ा। जिस पर यमुना जहां 88.45 मीटर पर पहुंच गई। वहीं बेतवा का जल स्तर 89.04 मीटर पर पहुंच गया। जो बीते दो दिनों से स्थिर है। जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे लगी सब्जी की बारियां डूब गई। जिससे किसानों को खासा नुकसान हुआ। बेतवा नदी किनारे सब्जी की फसल तैयार करने वाले बलबीर निषाद, राधा, सोनू, गोमती, सूरज, पवन कुमार, सुरजन ने बताया कि नदी में बढ़े जलस्तर के कारण उनकी सब्जी की फसल डूब गई है। जिससे उन्हें खासा नुकसान हुआ है। वहीं ऊपर की तरफ सब्जी उत्पादन करने वाले किसान अपनी सब्जी तोड़ जल्द ही इसे खत्म करने की तैयारी में जुटे है। ताकि जो बचा लाभ ही उन्हें मिल जाए।

chat bot
आपका साथी