गांधी जयंती पर आयोजित होगा स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम

जागरण संवाददाता हमीरपुर आगामी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जनपद में अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:43 AM (IST)
गांधी जयंती पर आयोजित होगा स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम
गांधी जयंती पर आयोजित होगा स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : आगामी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के निर्धारण के संबंध में जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के कलाम सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जयंती के मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बताया कि गांधी जयंती पर प्रात: 08:55 बजे सभी सरकारी कार्यालयों व राजकीय भवनों, स्कूलों, कालेजों में तिरंगा फहराया जाएगा। नौ बजे महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण और इसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की याद में पदयात्रा, विचार गोष्ठी रामधुन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर दिव्यांगों सहायक उपकरण आदि वितरित किए जाएंगे। 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। गांधी जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा तथा गांधीवादी जीवन पर आधारित गोष्ठी, नुक्कड़, नाटक आदि का आयोजन होगा। इस बार गांधी जयंती में सभी ग्राम पंचायतों में बैठक कर गांधीवादी जीवन आदर्शों पर विचार विमर्श एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम मौदहा राजेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर संजीव शाक्य, सीएमओ डा. एके रावत, उपायुक्त स्वत: रोजगार कमलेश कुमार, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश, जलीस खान, लखन लाल जोशी, राजेंद्र वीर सिंह मौजूद रहे।

निकाले गए ताजिया और अलम

चरखारी( महोबा): चेहल्लुम पर्व पर सिया समुदाय व सुन्नी समुदाय ने अलग-अलग ताजिया निकाले। सुबह शिया समुदाय का ताजिया स्व. असगर अब्बास के मकान से शुरू हुआ। जिसमें वसीम हैदर, काबिल अब्बास, सिराज महबूब, जिल्ले अबरार, मुमताज मेहंदी एनुअ अब्बास, रिजवान वाकरी आदि शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। यह लोग मातम करते हुए कजियाना, तुर्कयाना, गोलाघाट, झंडा चौराहा, घड़ी मस्जिद चौराहा, हाथीखाना, पचराहा से कर्बला पहुंचे। यहां ताजिया व अलम निकालने के बाद सुपुर्द खाक किया गया। शाम को सुन्नी समुदाय का ताजिया निकला। जो कजियाना स्थित अनवार सौदागर के मकान से वी पार्क, झंडा बाजार, सदर बाजार होता हुआ गांधी चौक इमाम चौक पहुंचा। वापस बुधवारी बाजार, घड़ी मस्जिद चौराहा, हाथी खाना पचराहा स्थित ईदगाह के पास ताजिया जुलूस संपन्न हुआ। इस मौके पर मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष न्याय अहमद उर्फ मोनू, उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद सौदागर, शरीफ खान, सदर बाजार चौकी प्रभारी बृजेश कुमार, सिपाही राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी