केंद्रीय मंत्री ने बेतवा परिपथ में रोपा अशोक का पौधा

जागरण संवाददाता हमीरपुर विकासखंड सुमेरपुर के मोराकांदर निवासी बाबूराम निषाद (उप्र ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:08 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने बेतवा परिपथ में रोपा अशोक का पौधा
केंद्रीय मंत्री ने बेतवा परिपथ में रोपा अशोक का पौधा

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : विकासखंड सुमेरपुर के मोराकांदर निवासी बाबूराम निषाद (उप्र पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष) के भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मुख्यालय स्थित डाक बंगले में पहले पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जिले की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्यालय के बेतवा परिपथ में पहुंचकर अशोक का पौधा रोपित करते हुए दूसरों से भी पर्यावरण संरक्षित रखने को अधिक से अधिक पौधे रोपने की अपील की।

डाक बंगले में पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति ने डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश को बुलाकर अधूरे पड़े गांवों के कार्यों को पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद से मिलीं और जिले के विकास कार्यों संबंधी चर्चा की। इसके बाद वह बेतवा नदी किनारे बने परिपथ में पहुंच पौधा रोपा। साथ ही दूसरों से भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधा रोपित करने की अपील की। इस दौरान नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य, आशीष पालीवाल, राजेंद्र निषाद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी