करंट से दो महिलाएं झुलसीं

राठ फरसौलियाना मोहल्ला निवासी एक इंटर कालेज की 40 वर्षीय शिक्षक इत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:04 PM (IST)
करंट से दो महिलाएं झुलसीं
करंट से दो महिलाएं झुलसीं

राठ : फरसौलियाना मोहल्ला निवासी एक इंटर कालेज की 40 वर्षीय शिक्षक इतरत देवी पत्नी सफी टिल्लू का तार लगा रही थी। उसी दौरान टिल्लू में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन इलाज के लिये सीएचसी ले गये। वहीं मझगवां थाने के खिरिया गांव निवासी 35 वर्षीय विनीता पत्नी संतोष कुमार दीवार में आ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। संस

युवकों ने दंपती को पीटा

राठ : कोतवाली के औड़ेरा गांव निवासी कौशल किशोर ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की शाम वह राठ से ई-रिक्शा लेकर वापस अपने गांव जा रहा था। तभी गांव में एक रास्ते पर बाइक खड़ी थी। जब उसने बाइक हटाने के लिये कहा तो युवक-युवतियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बताया कि आवाज सुन जब उसकी पत्नी सुनीता बचाने आई तो उसे भी मारापीटा। मारपीट से उसके शरीर में चोटें आईं है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। संस

पड़ोसी ने घर मे घुसकर महिला से की छेड़खानी

भरुआ सुमेरपुर : कस्बे की धर्मेश्वर बाबा मुहाल की निवासी महिला घर पर अकेली थी। शुक्रवार की रात 11 बजे पड़ोसी रमेश घर में घुस आया और महिला को पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। सुबह पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराने के उपरांत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संस

बारिश से गिरा कच्चा घर, गृहस्थी दबी

संसू, कुरारा : विकासखंड क्षेत्र के भौली गांव निवासी महिला आशा देवी पत्नी अजय विश्वकर्मा का कच्चा खपरैल वाला मकान बरसात के चलते गिर गया। जिसमें महिला की गृहस्थी दबकर नष्ट हो गई। वही क्षेत्र में लगातार हुई बरसात से गांव में कई कच्चे मकान गिर गए हैं। इसकी जानकारी लेखपाल को दी गई है।

शांतिभंग में तीन का चालान

कुरारा : थाना क्षेत्र के बरुवा गांव निवासी राजवीर सिंह उर्फ जीतू, द्वारिका तथा कस्बे निवासी रविन्द्र पुत्र शिवप्रसाद को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों का चालान कर दिया गया। संसू

chat bot
आपका साथी