मार्ग दुर्घटना में दो घायल

राठ गहरौली गांव निवासी 48 वर्षीय संतोष पुत्र श्रीपत अपनी 20 वर्षीय पुत्री प्रियंका के साथ बाइक से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 07:52 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में दो घायल
मार्ग दुर्घटना में दो घायल

राठ : गहरौली गांव निवासी 48 वर्षीय संतोष पुत्र श्रीपत अपनी 20 वर्षीय पुत्री प्रियंका के साथ बाइक से राठ आ रहे थे। तभी रास्ते में संतुलन बिगड़ जाने पर दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये सीएचसी ले जाया गया। वहीं चरखारी थाने के बफरेता गांव निवासी 20 वर्षीय प्रशांत पुत्र अशोक कुमार मार्ग दुर्घटना में गिरकर घायल हो गया। रोडवेज परिसर में नशे में पड़े युवक को एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया। संस एक्सरे रूम का सायरन बजने पर मची हलचल

राठ : कस्बे के सीएचसी में अचानक एक्सरे रूम का सायरन बजने से मरीज व उसनके तीमारदारों में हलचल मच गई। सायरन की आवाज सुन अस्पताल स्टाफ बाहर निकलकर देखने लगा। सायरन की आवाज सुनने के लिये एक्सरे रूम के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। संस

चोरों ने किसान को पीटा, स्टार्टर पाइप व रुपये किए चोरी

राठ : मुस्करा थाने के गहरौली गांव निवासी चंद्रभान पुत्र लछीराम ने बताया कि रविवार की रात वह अपने ट्यूबवेल पर सो रहा था। तभी चोरी करने के इरादे कुछ लोगों ने उसे जमकर मारापीटा। आरोप लगाया कि मारपीट करने के बाद उक्त लोग फायर करते हुये दो हजार रुपये, स्टार्टर पाइप और टार्च चोरी करके ले गये। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। संस मांगें पूरी न होने पर 22 से अनशन करेगा संघ

हमीरपुर : उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सात सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि यदि 22 अक्टूबर तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन 22 अक्टूबर से क्रमिक अनशन करने को बाध्य होगा। वि

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

हमीरपुर : नगर पालिका के योग साधना केंद्र में महिला मोर्चा की बैठक हुई। कमल शक्ति अभियान के रूप में महिला मोर्चा नगर कार्य समिति की बैठक हुई। मुख्य वक्ता के रूप में शंकुतला निषाद, मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य, मंडल महिला मोर्चा माया श्रीवास, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पूनम धुरिया, कुलदीप श्रीवास, गीता सिंह, गीता निषाद मौजूद रहे।

कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष समेत 22 लोग सपा में शामिल

हमीरपुर : कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष कालूराम निषाद समेत उनके साथ 22 लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को निकली विजय यात्रा के दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल की मौजूदगी में सभी लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। वि

फरियादियों के लिए पंखा लगवाने की मांग

हमीरपुर : भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश सचिव सुरेश कुमार ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि एसडीएम कार्यालय में जहां फरियादी बैठते हैं। वहां पर पंखे की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने वहां पर पंखे की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी