गोली चलाने के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

संस राठ कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी फूल सिंह ने बताया कि उसके चाचा लाल सिंह शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 07:45 PM (IST)
गोली चलाने के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
गोली चलाने के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

संस, राठ : कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी फूल सिंह ने बताया कि उसके चाचा लाल सिंह शनिवार की रात 9 बजे ड्यूटी समाप्त कर घर आ रहे थे। तभी रास्ते में निकलने को लेकर अरविद यादव से विवाद हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों में समझौता कर दिया गया। खुन्नस में अरविद यादव ने अपने छह अन्य साथियों के साथ घर पर धावा बोल दिया और पिता लक्षीराम कुशवाहा, दिव्यांग भाई जयराम, दादा छोटेलाल, मां कुसुम रानी आदि को मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की नियत से फायरिग की। गोली पैरों से विकलांग भाई जयराम उर्फ मुन्ना के गले को चीरती हुई निकल गई। घटना में फूल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया मुख्य आरोपित अरविद यादव और उसके साथी समीर पठान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपित अरमान शाह को पहले ही जेल भेज दिया था।

chat bot
आपका साथी