यमुना पुल पर ट्रक खराब, डेढ़ घंटे जाम रहा कानपुर- सागर हाईवे

यमुना पुल में खराब हुआ ट्रक एक घंटे जाम रहा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 12:03 AM (IST)
यमुना पुल पर ट्रक खराब, डेढ़ घंटे जाम रहा कानपुर- सागर हाईवे
यमुना पुल पर ट्रक खराब, डेढ़ घंटे जाम रहा कानपुर- सागर हाईवे

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : गुरुवार की रात यमुना पुल के ऊपर गिट्टी से भरा ट्रक खराब होने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक कानपुर -सागर हाईवे जाम रहा। जिसके कारण कानपुर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम लगने के कारण हाईवे पर ट्रकों की लंबी लाइनें लग गई। कई यात्री बसों से उतरकर पैदल चलने को मजबूर हुए।

यमुना पुल के ऊपर एक गिट्टी से भरा ट्रक अचानक खराब हो गया। जिसके कारण कानपुर सागर हाईवे में वाहनों का लंबा जाम लग गया। यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर तथा जर्जर पुल को देखते प्रशासन ने सूचना मिलते ही कवायद शुरू की। लेकिन तब तक पुल के ऊपर ट्रकों का जाम लग गया। वहीं सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी बृजेशचंद्र यादव ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक की गिट्टी को दूसरे ट्रक में पलटाकर खाली करवाया और जाम खुलवाया।

---

तीन साल से फरार पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

भरुआ सुमेरपुर : पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे पाक्सो एक्ट के अपराधी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि कानपुर के सजेती कस्बा निवासी सनी पुत्र राजेश 2018 में कस्बे के एक नाबालिग युवती को भगा ले गया था। युवती के पिता ने सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पिछले तीन वर्ष से यह फरार चल रहा था। न्यायालय से इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी था। पुलिस ने गुरुवार को इसको सजेती से पकड़ कर जेल भेजा है। 72 क्वार्टर शराब के साथ दो गिरफ्तार

भरुआ सुमेरपुर : पुलिस ने 72 क्वार्टर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कस्बे के लखनापुरवा निवासी शिवशंकर को 57 क्वार्टर तथा घनश्यामपुर जहानाबाद फतेहपुर निवासी रामविशाल को 15 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। संस

वांछित को भेजा जेल

कुरारा : थाना क्षेत्र के जमरेही तीर गांव निवासी ब्रजेश पुत्र रमेश व जालौन के कालपी कोतवाली के कुरहना गांव निवासी विजय पुत्र मदन के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है। जिसमे दोनों वांछित फरार चल रहे थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संसू दुकान से चोरों ने सामान किया पार

पौथिया : ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव स्थित राठ-हमीरपुर मार्ग सड़क किनारे विकास गुप्ता की परचून की दुकान है। शाम को करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके गांव के बस्ती वाले मकान में सोने चले गए। दुकान से करीब सात सौ रुपये नकद एक हजार रुपये की सिगरेट, गुटखा, अंडे चोरी कर ले गए। संसू 10 अगस्त को होगी समीक्षा बैठक

हमीरपुर : मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि 10 अगस्त की दोपहर तीन बजे से कलेक्ट्रेट स्थित कलाम सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक समेत अन्य बिदुओं पर चर्चा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी