कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी राठ मझगवां थाने के अटगांव में कर्ज से डूबे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 06:28 PM (IST)
कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी, राठ : मझगवां थाने के अटगांव में कर्ज से डूबे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

अटगांव गांव निवासी 28 वर्षीय मानसिंह पुत्र कमला अहिरवार ने शुक्रवार रात सूना घर पाकर कमरे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। सुबह जब स्वजन युवक को फांसी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के बड़े भाई संतोष ने बताया कि वह दो भाई है। उसका छोटा भाई शराब और जुआ खेलने का लती था। बताया कि उसका भाई पर जुआ खेलने में साहूकारों का कर्ज हो गया था। जिससे वह परेशान रहता था। बताया कि पिछले साल उसके पिता ने उसका करीब डेढ़ लाख कर्ज चुकाया था। बताया 20 दिन पहले उसकी पत्नी अनीता का उससे झगड़ा हो गया था। जिससे वह अपने पिता के साथ मायके पहाड़ीगढ़ी चली गई थी। पति की मौत की खबर सुन पत्नी ससुराल आ गई। बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र आर्यांस, आदित्य छोड़ गया है। युवक की मौत से स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी