कच्ची सड़क में बजबजाता कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत

कुल आबादी 6000 जागरण आपके द्वार जागरण आपके द्वार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:10 AM (IST)
कच्ची सड़क में बजबजाता कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत
कच्ची सड़क में बजबजाता कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत

जागरण आपके द्वार

वार्ड नंबर : 03

वार्ड का नाम : आम्बेडकर नगर

कुल आबादी : 6000

कुल मतदाता : 2100

कुल हैंडपंप : 48

खराब हैंडपंप : 15

सफाई कर्मी : 02

-------------

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : कस्बे का वार्ड नंबर तीन आम्बेडकर नगर सबसे पुराना वार्ड है। इस क्षेत्र को इमिलिया बाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यहां आज भी रास्तों का अभाव है। कच्चे रास्ते इस वार्ड की मुख्य पहचान है। जिससे यहां कीचड़ बजबजाता रहता है। इससे लोगों को वहां से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पक्का रास्ता एवं जल निकासी के लिए नालियां न होना लोगों के सामने बड़ी चुनौती है। गंदगी का पूरे वार्ड में ढेर लगा रहता है। जिससे यहां के बाशिदों को बीमारी फैलने का भी भय सताता रहता है। दो सफाई कर्मी इस वार्ड को साफ सुथरा बनाने के लिए अपर्याप्त है। - वह पिछले 20 वर्षों से यहां पर मकान बनाकर रह रही है। लेकिन रास्ता व नाली न होना बड़ी समस्या है। बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से आना जाना मजबूरी होती है। - लक्ष्मी देवी - वार्ड की सफाई न होने से जगह जगह कूड़े के ढेर लगे रहते है। जिससे लोगों को बीमारी का भी भय सताता रहता है।

- हाजी मुनीर - दशकों पूर्व खडंजा लगाया गया था। अब यह जर्जर हो गए है। इससे गुजरने में लोगों को दिक्कतें होती है। लोग आए दिन दोपहिया वाहनों से गिरकर चुटहिल होते है।

- ताहिरा खातून - मोक्षधाम के आसपास की बस्ती में पेयजल की समस्या है। आधे वार्ड में पाइप लाइन न होने से जलापूर्ति नहीं हो पाती। लोग हैंडपंपों के सहारे प्यास बुझाने को मजबूर होते है।

- पुरुषोत्तम सिंह - वह वार्ड की समस्याओं को कई बार बोर्ड की बैठक में उठाकर समस्या समाधान की मांग कर चुकी है। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष को लिखित में देकर अवगत कराया है। इसके बाद कोई ठोस कदम अब तक वार्ड के विकास के लिए नहीं उठाए गए है।

- सावित्री वर्मा, वार्ड सभासद

chat bot
आपका साथी