जैविक खेती को चयनित किसानों को दिया प्रशिक्षण

संस सरीला कस्बे के एग्री जंक्शन केंद्र में आयोजित गोष्ठी में हमीरपुर से सपोर्ट एजेंसी कर्मी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:00 PM (IST)
जैविक खेती को चयनित किसानों को दिया प्रशिक्षण
जैविक खेती को चयनित किसानों को दिया प्रशिक्षण

संस, सरीला : कस्बे के एग्री जंक्शन केंद्र में आयोजित गोष्ठी में हमीरपुर से सपोर्ट एजेंसी कर्मी दया किशन राजपूत ने किसानों से कहा कि रासायनिक खाद के प्रयोग से लोगों में कैंसर सहित विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियां पैदा हो रही हैं। इससे वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। जिससे किसानों को निजात दिलाने के लिए सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई है। जिसके तहत 50 किसानों को चयनित किया गया है और प्रत्येक किसान को एक एकड़ जमीन में तीन वर्ष तक जैविक खेती करना है। इसके लिए सरकार किसानों को प्रशिक्षण के साथ ही आर्थिक मदद भी दे रही है। उन्होंने किसानों को चयनित भूमि की मेडबंदी कराने की बात कही है और जीवांमृत, बीजांमृत का प्रयोग करने का तरीका और बनाने की विधि बताई। उसके लाभ के बारे में भी जानकारी दी है। गोष्ठी में एग्री जंक्शन केंद्र प्रभारी भूपेंद्र सिंह, श्रीराम, महेश गोस्वामी, हरिशरण द्विवेदी, हरिश्चंद्र साहू, दिनेश सोनी सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी