दुर्घटना से देर भली का संदेश देकर खत्म हुआ यातायात माह

जागरण संवाददाता हमीरपुर सोमवार को मुख्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:33 PM (IST)
दुर्घटना से देर भली का संदेश देकर खत्म हुआ यातायात माह
दुर्घटना से देर भली का संदेश देकर खत्म हुआ यातायात माह

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : सोमवार को मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में यातायात माह नवंबर का समापन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी रहे। उन्होंने लोगों को दुर्घटना से देर भली का संदेश देते हुए यातायात नियमों का पालन करने को कहा। इस मौके पर बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को हेलमेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया और कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कम से कम हों। इसके लिए यातायात नियमों का पालन किया जाए। विद्यालय व घनी बस्ती के आसपास धीरे चलें। तेज रफ्तार, खतरनाक तरीके या स्टंट करते हुए कभी भी वाहन न चलाएं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कि पूरे यातायात नवंबर माह के दौरान कुल 5421 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें बिना हेलमेट 3510 लोगों का, बिना सीट बेल्ट 820 लोगों का, तीन सवारी बैठाने पर 703 लोगों का तथा 388 लोगों का अन्य कमियों के कारण चालान किया गया है। चालानों से कुल 70 लाख 91 हजार 200 का समन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान सभी को मास्क अवश्य लगाने को कहा गया।

समापन के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहना कर लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन अनवर खान ने किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह, सीओ सदर अनुराग सिंह समेत यातायात प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह व उनकी टीम मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी