व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, मंडी शुल्क कम करने की मांग

संस राठ मंडी शुल्क कम करने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:15 PM (IST)
व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, मंडी शुल्क कम करने की मांग
व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, मंडी शुल्क कम करने की मांग

संस, राठ : मंडी शुल्क कम करने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को दिया। इसमें मंडी शुल्क कम कराने की मांग की है।

बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि लंबे अरसे से मंडी शुल्क समाप्त की मांग को लेकर प्रदेश सरकार ने एक फीसद की कमी कर व्यापारियों को राहत दी थी। इस कमी से भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ और किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मंडी का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे व्यापारी अपने कर्मचारियों को कम करने में मजबूर है। मंडी का कारोबार सुचारू रूप से चलता रहे। कर्मचारियों को रोजगार मिलता रहे इसके लिए मंडी शुल्क में 50 पैसे सरचार्ज, मंडी शुल्क की कमी और की जाए और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मंडी के शुल्क में कमी करने की जरूरत है। इस मौके पर प्रमोद बजाज, प्रदीप गुप्ता, काशी प्रसाद गुप्ता, हरी प्रसाद गुप्ता, भागवत राजपूत, विजेंद्र गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता, दिनेश तिवारी, करोड़ी लाल गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी