ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, भूसा जला

संस भरुआ सुमेरपुर रविवार को कस्बे के बौरा धुरिया के हाते में अज्ञात कारणों के चलते

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:05 PM (IST)
ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, भूसा जला
ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, भूसा जला

संस, भरुआ सुमेरपुर : रविवार को कस्बे के बौरा धुरिया के हाते में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। रविवार को ऊंछा थोक निवासी बौरा धुरिया के हाते में दोपहर 2 बजे के करीब अचानक आग भड़क उठी। आग से हाते के अंदर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली तथा भूसा जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से एक लाख से अधिक की संपत्ति जल जाने का अनुमान है। गृह स्वामी बौरा धुरिया ने बताया कि आग से उसका करीब 50 हजार कीमत का भूसा जला है। साथ ही हाते में खड़ा बबलू सिंह का ट्रैक्टर, कामता तिवारी की ट्राली जली है। बबलू सिंह को करीब 50 हजार की क्षति पहुंची है, जबकि ट्राली के टायर जलने से कामता तिवारी का 40 हजार का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है। फायर ब्रिगेड टीम भी आग से करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अंदाजा लगा रही है। वहीं सभासद शिवाकांत तिवारी ने घटना से कस्बे के लेखपाल को अवगत कराया है।

chat bot
आपका साथी