आज सुहागिन महिलाएं चांद के सामने करेंगी पति का दीदार

जासं हमीरपुर पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखेंगी। जिले क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:02 PM (IST)
आज सुहागिन महिलाएं चांद के सामने करेंगी पति का दीदार
आज सुहागिन महिलाएं चांद के सामने करेंगी पति का दीदार

जासं, हमीरपुर : पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखेंगी। जिले के सभी बाजारों में काफी चहल पहल दिखाई दे रही है। कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन का सामान और गिफ्ट खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ नजर आ रही है। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लरों में भी मेंहदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।

करवाचौथ पूजन के लिए जिले में सुहागिन महिलाएं अपने अपने स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। पूजन सामग्री, करवा की खरीदारी के लिए महिलाएं शनिवार को बाजार की ओर रुख किया। इस दौरान कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधन व गिफ्ट की दुकानों पर भी काफी चहल पहल दिखी। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी भी लगवाई। त्योहार को लेकर मिट्टी सहित तांबे, पीतल व स्टील के करवा भी बाजारों में सजे रहे। शहर में जहां पचास से सौ रुपये तक मिट्टी के रंग बिरंगे करवे बिके। वहीं बर्तन की दुकानों पर 200 से लेकर 800 रुपये तक का करवा बिका। जमकर बिकीं साड़ियां व मैचिग की चूड़ी

करवाचौथ के चलते साड़ियों की दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। महिलाएं अपनी मनपसंद साड़ियां खरीदतीं नजर आईं। इसके बाद महिलाओं ने साड़ी की मैचिग की चूड़ियां भी खरीदीं। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलीं। जहां पर महिलाएं अपने मनपसंद डिजाइन की मेंहदी लगवाती नजर आईं। वहीं करवाचौथ के मौके पर पत्नियों को गिफ्ट देने के लिए उपहार की दुकानों में भी लोग खरीदारी करते नजर आए।

chat bot
आपका साथी