तीन लोगों ने युवक के साथ की मारपीट

संसू बिवार महोबा के थाना खरेला के बरांय गांव का युवक शहेंद्र कुशवाहा दिल्ली से महोबा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:31 PM (IST)
तीन लोगों ने युवक के साथ की मारपीट
तीन लोगों ने युवक के साथ की मारपीट

संसू, बिवार : महोबा के थाना खरेला के बरांय गांव का युवक शहेंद्र कुशवाहा दिल्ली से महोबा जा रहा था। 30 नवंबर को रात में छानी गांव के इंगोहटा तिराहे के पास सुनसान रास्ते में तीन युवक मिल गए। तीनों ने बाइक रोक ली। लूट के इरादे से तीनों युवक उसके साथ अभद्रता करने लगे। उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट की। तभी शोर सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। तभी वह भाग खड़े हुए। पीड़ित ने हरनारायण, रंजीत, इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी