दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो झांसी रेफर

संस राठ रविवार की रात झांसी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 06:44 PM (IST)
दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो झांसी रेफर
दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो झांसी रेफर

संस, राठ : रविवार की रात झांसी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें दो मजदूर सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो युवकों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी अमरेश पुत्र छोटेलाल अनुरागी गांव निवासी साथी योगेंद्र पुत्र नंदकिशोर शास्त्री के साथ गल्ला मंडी में मजदूरी करने के लिए बाइक से आ रहे थे। जैसे ही मजदूरों की बाइक मंडी के पास कस्बे की ओर से जा रही तेज रफ्तार बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर से तीन लोग घायल हो गए हैं। राहगीरों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो युवकों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। वही कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय नताशा पुत्री करन बड़े पीर साहब की दरगाह की ओर से घर वापस जा रही थी। तभी उरई बस स्टैंड के पास कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों का जमावड़ा लग गया मौका पाकर कार चालक भाग गया। घायल किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसी तरह थाना मझगवां के गढ़हर गांव निवासी मानवेंद्र पुत्र परमानंद और अमर सिंह पुत्र ठाकुरदास सड़क हादसे में घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी