तीन घरों में लगी आग, नकदी-जेवर व अनाज जला

संस भरुआ सुमेरपुर ललपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम उजनेडी में गुरुवार रात आग लगने से 3 लोगों क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 05:12 PM (IST)
तीन घरों में लगी आग, नकदी-जेवर व अनाज जला
तीन घरों में लगी आग, नकदी-जेवर व अनाज जला

संस, भरुआ सुमेरपुर : ललपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम उजनेडी में गुरुवार रात आग लगने से 3 लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस घटना में तीन बकरियों के साथ नकदी, जेवर, अनाज आदि लाखों का सामान जल गया।

शुक्रवार रात 2:30 बजे उजनेडी गांव के निवासी विनोद पाल के घर में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने पड़ोसी शंभू पाल एवं दुलीचंद पाल के मकान को भी चपेट में ले लिया7 जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग से विनोद पाल की तीन बकरियों के साथ 75 हजार नकद, सोने चांदी के लाखों के जेवरात, 10 क्विंटल गेहूं, 2 कुंतल अलसी आदि गृहस्थी जल गई। विनोद पाल की बड़ी बिटिया की शादी जून माह में तय हो गई है। दो दिन बाद तिलक चढ़ाने जाना था। इसका सारा सामान भी जलकर खाक हुआ है। आग से पडोसी शंभू एवं दुलीचंद पाल को भी बड़ी क्षति पंहुची है। घटना के समय गृह स्वामी फसलों की रखवाली करने खेतों में गया हुआ था। घर पर पत्नी एवं बेटियां ही मौजूद थीं। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के साथ ललपुरा पुलिस को दी। करीब एक घंटे बाद मौके पर आई फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जल गया था। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। गांव के लेखपाल ने मौका मुआयना करके रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। आग से पांच लाख से अधिक की संपत्ति जल जाने का अनुमान लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी