बस व कार की टक्कर से तीन मवेशियों की मौत, हाईवे जाम

संस भरुआ सुमेरपुर शुक्रवार रात कानुपर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार के कहर ने तीन मवे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:08 PM (IST)
बस व कार की टक्कर से तीन मवेशियों की मौत, हाईवे जाम
बस व कार की टक्कर से तीन मवेशियों की मौत, हाईवे जाम

संस, भरुआ सुमेरपुर : शुक्रवार रात कानुपर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार के कहर ने तीन मवेशियों की जिदगी लील ली। व्यापार मंडल की तत्परता के चलते एक वाहन पुलिस की पकड़ में आ गया। जबकि एक वाहन मौके से भाग निकला। इससे वहां करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

शुक्रवार की रात कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के पास परिवहन निगम के यांत्रिक यान की बस ने दो मवेशियों को कुचल दिया। दोनों गोवंश की मौके पर मौत हो गई। एक मवेशी यांत्रिक यान में फंसकर काफी दूर तक घसीटते चला गया। मौजूद व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने अपने वाहन से पीछा करके यांत्रिकीयान को रुकवाया। जब तक मवेशी को बाहर निकाला गया। तब तक उसने दम तोड़ दिया था। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन के चालक के साथ वाहन को कब्जे में लेकर फैक्ट्रियां पुलिस चौकी में खड़ा कराया। नगर पंचायत की टीम ने मवेशी को हाईवे से हटाकर सुपुर्द ए खाक किया। दूसरी घटना ब्लॉक कार्यालय के समीप हुई। यहां पर एक कार ने मवेशी को टक्कर मारने के बाद मौके से भाग निकली। मवेशी ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। सुबह अभिषेक तिवारी की सूचना पर नगर पंचायत की टीम ने इसको मौके पर जाकर निस्तारित किया।

chat bot
आपका साथी