चोरों ने घर से पार किए नकदी व जेवर

सरीला न्यूलीबांसा गांव के प्यारेलाल ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रहा था। सुबह जागे तो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:10 PM (IST)
चोरों ने घर से पार किए नकदी व जेवर
चोरों ने घर से पार किए नकदी व जेवर

सरीला : न्यूलीबांसा गांव के प्यारेलाल ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रहा था। सुबह जागे तो कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा पड़ा था और कमरे में रखा बक्सा नहीं था। ग्रामीण शौचक्रिया के लिए निकले तो मंदिर के पास एक बक्सा दिखाई दिया। उसमें रखे सोने की झुमकी, बाला व 40 हजार रुपये नकद नहीं थे और बक्से के कपड़े बिखरे पड़े थे। थानाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि चौकीदार के द्वारा जानकारी मिल गई है मौके पर जा रहे हैं। संस

कलाकारों ने प्रस्तुत किए गीत

बिवार : कस्बा निवासी खेमचंद पुत्र वसंतलाल की शादी कम्हरिया गांव के सम्मेलन में हुई थी। बरात वापस घर आने पर घर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलाकारों ने मंजीरों व ढोलक की धुन में गीतों का गायन किया वहीं महिलाओं ने नृत्य किया। उन्होंने कहा कि पुरानी परंपरा को कायम रखने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। संसू

महिला ने दी तहरीर

बिवार : थानाक्षेत्र के निवादा भीतर मोहल्ले की महिला गायत्री ने बताया कि पति राम कुमार प्रजापति पड़ोसी युवक के खेत से निकल गया। जिस पर युवक उसके साथ अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसके पुत्र ने पति की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संसू

वांछित को भेजा जेल

राठ : मझगवां थानाध्यक्ष ने बताया कि एसआइ गुलाब सिंह ने धारा 354 आईपीसी व 8 पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त राघवेन्द्र लोधी पुत्र विक्रम लोधी निवासी कुल्हैंड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संस

chat bot
आपका साथी