युवक ने मासूम के साथ की छेड़खानी

मौदहा कस्बे के एक मोहल्ले निवासी महिला ने बताया कि एक युवक आठ अगस्त को घर में पौधा लगान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 07:07 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 07:07 PM (IST)
युवक ने मासूम के साथ की छेड़खानी
युवक ने मासूम के साथ की छेड़खानी

मौदहा : कस्बे के एक मोहल्ले निवासी महिला ने बताया कि एक युवक आठ अगस्त को घर में पौधा लगाने के बहाने आ गया था। जो पांच वर्षीय मासूम के साथ छेड़खानी करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर उसकी मां आ गई। जो मां को आता देख युवक मौके से भाग गया। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। संस

किसान मोर्चा के कस्बे आगमन पर हुआ स्वागत

राठ : नगर पालिका के मनोनीत सभासद व पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष केके बंटी को भारतीय जनता किसान मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कस्बे आगमन पर समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ बीएनवी कालेज पहुंचे केके बंटी ने स्वामी ब्रम्हानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही अन्य चौराहे पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान व संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता है। उनके साथ सुनील नगायच, संजय त्रिपाठी, महेंद्र शुक्ला, सचिन शर्मा, नीरज द्विवेदी, मनीष गौतम, राजीव आर्य, अजय हिगवासिया, भरत राजपूत, डॉक्टर रविद्र राजपूत मौजूद रहे। संस

chat bot
आपका साथी