हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

संस राठ जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव निवासी 45 वर्षीय राजीव कुमार अहिरवार शि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 07:45 PM (IST)
हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

संस, राठ : जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव निवासी 45 वर्षीय राजीव कुमार अहिरवार शनिवार दोपहर गांव में ही पैदल घर जा रहा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उसे अंदरूनी चोट आईं थी। जिसका इलाज स्वजनों ने गांव के ही डॉक्टर से कराया। गांव में ही दो दिन इलाज होने के बाद सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। मृतक राजीव के बड़े भाई रामप्रकाश ने बताया कि शनिवार को बाइक की टक्कर होने के बाद उसकी पत्नी सुमन ने गांव के ही डॉक्टर से इलाज कराया। लेकिन दो दिन के बाद भाई की मौत हो गई। बताया कि उसे उचित इलाज नहीं मिल सका। रामप्रकाश ने बताया राजीव मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपनी पत्नी सुमन, पुत्री सरिता, भूरी, मोटा और एक 2 साल का मासूम पुत्र रोता बिलखता छोड़ गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी