आठ दिन पहले कमाने निकला था युवक

संस राठ डंपर चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले 30 वर्षीय मुकेश आठ दिन पहले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:06 AM (IST)
आठ दिन पहले कमाने निकला था युवक
आठ दिन पहले कमाने निकला था युवक

संस, राठ : डंपर चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले 30 वर्षीय मुकेश आठ दिन पहले घर से निकल आया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। छोटे-छोटे दो बच्चों के साथ उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

बुधवार को मुस्करा गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश प्रजापति कस्बे के एक कंस्ट्रक्शन में डंपर चलाता था। राजकुमार प्रजापति ने बताया कि उसका छोटा भाई मुकेश आठ दिन पहले घर से डंपर चलाने की बात कहकर निकल आया था। वह डंपर चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह हम पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बुधवार को अपने साथी बंगरा गांव निवासी अमर सिंह के साथ डंपर लेकर हरदुआ बढ़ेडा घाट मौरंग भरने गया था। जहां डंपर पलटने से रास्ता बंद होने के कारण उसने अपना डंपर खड़ा कर दिया और सड़क किनारे खेत पर खड़ा हो गया। तभी बेकाबू अन्य डंपर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उसकी पत्नी कमला, मासूम बच्चे सपना और सुमित दहाड़े मार-मार कर रो रहे है।

युवक ने किशोरी के साथ की छेड़खानी

राठ : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर दी कि सोमवार शाम वह पत्नी व पुत्र के साथ पड़ोसी गांव में रहने वाली बहन के घर गए थे। घर पर 16 वर्षीय पुत्री अकेली थीं। तभी रात 10 बजे मौका देख कर पड़ोसी युवक छत के रास्ते से घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को बुरी नियत से दबोच कर छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 11 बजे स्वजनों के वापस आने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संस े

chat bot
आपका साथी