'माहिया-वे' की धुन पर झूमेंगी पूरी दुनिया

संवाद सहयोगी राठ (हमीरपुर) जिला जरूर छोटा है लेकिन राठ कस्बे में रहने वाले आकाश व अमन ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखा है। हाल में ही दोनों भाइयों ने एक म्यूजिक एलबम लांच किया है। इसमें माहिया-वे नाम का गाना काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं कई लोग इस गाने की धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों भाइयों की इस सफलता पर घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:06 AM (IST)
'माहिया-वे' की धुन पर झूमेंगी पूरी दुनिया
'माहिया-वे' की धुन पर झूमेंगी पूरी दुनिया

संवाद सहयोगी, राठ (हमीरपुर) : जिला जरूर छोटा है, लेकिन राठ कस्बे में रहने वाले आकाश व अमन ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखा है। हाल में ही दोनों भाइयों ने एक म्यूजिक एलबम लांच किया है। इसमें 'माहिया-वे' नाम का गाना काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कई लोग इस गाने की धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं। वहीं, दोनों भाइयों की इस सफलता पर घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी एलआइसी अभिकर्ता देवेंद्र कुमार खरे के पुत्र आकाश व अमन खरे का बॉलीवुड में म्यूजिक एलबम सोनोटेक कैसेट के माध्यम से लांच हुआ है। इसे लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। माहिया वे के बोल के साथ यह एलबम लांच हुआ है। यह बॉलीवुड गाने सोशल मीडिया पर धूम मचाए हैं। इस म्यूजिक एलबम में आकाश खरे द्वारा गायन व अमन खरे द्वारा अभिनय किया गया है। बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर अमित उत्तम के डायरेक्शन में यह एलबम शूट हुआ है। कस्बे में दो नए सितारों को उभरता देख कस्बा वासियों ने खुशी जाहिर की है।

chat bot
आपका साथी