मछली मारने गए युवक की मिली लाश

संस कुरारा थाना कदौरा के इकौना गांव निवासी युवक की यमुना नदी में मछली का शिकार कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:59 PM (IST)
मछली मारने गए युवक की मिली लाश
मछली मारने गए युवक की मिली लाश

संस, कुरारा : थाना कदौरा के इकौना गांव निवासी युवक की यमुना नदी में मछली का शिकार करते वक्त डूबकर मौत हो गई। वही मिश्रीपुर के पास यमुना नदी में मृतक का शव पुलिस ने जाल डालकर बरामद किया।

थाना कुरारा के उप निरीक्षक भारत यादव ने बताया कि 15 मई को कदौरा थाना क्षेत्र के इकौना गांव के निवासी 25 वर्षीय अरविद निषाद पुत्र विजय निषाद गांव के पास यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था। वहां मिर्गी का दौरा पड़ने पर वह नदी में डूब गया। इसकी जानकारी पिता ने 16 मई को कदौरा थाने में दी थी। जिसपर कदौरा थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जिसपर कुरारा पुलिस ने यमुना नदी में जाल डलवाया था। जिसके चलते कुरारा थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में 17 मई को रात करीब नौ बजे अरविद का शव बरामद कर लिया।

chat bot
आपका साथी