फसलें चौपट कर रहा गोवंश, नहीं हुए संरक्षित करने के प्रबंध

संस मौदहा विकासखंड क्षेत्र के परछा गांव में अन्ना घूम रहे गोवंश से किसानों की समस्या लगा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:51 PM (IST)
फसलें चौपट कर रहा गोवंश, नहीं हुए संरक्षित करने के प्रबंध
फसलें चौपट कर रहा गोवंश, नहीं हुए संरक्षित करने के प्रबंध

संस, मौदहा : विकासखंड क्षेत्र के परछा गांव में अन्ना घूम रहे गोवंश से किसानों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं इनके संरक्षण के लिए गांव के बाहर करोड़ों की लागत से बना गौ संरक्षण केंद्र भी शोपीस बनकर रह गया। लेकिन गोवंश खुलेआम किसानों की फसलें चौपट कर रहे हैं। इससे किसान मायूस है। किसानों का कहना है कि अन्ना गोवंश का समय रहते प्रबंध नहीं किया गया तो किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएंगी। किसानों का आरोप है कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों की चिता बढ़ती जा रही है। वहीं किसान दिन रात जागकर खेत की रखवाली करने के बाद भी फसलें नहीं बच पा रहे है। हालांकि जिलाधिकारी द्वारा पहले ही अन्ना गोवंश के प्रबंधन को लेकर निर्देश जारी कर दिया गया था, लेकिन मौदहा क्षेत्र में निर्देशों का पालन कहीं नहीं दिख रहा है।

chat bot
आपका साथी