सांप के डसने से महिला सहित दो लोगों की हालत बिगड़ी

संस मौदहा सांप के डसने से एक महिला समेत दो लोगाो की हालत बिगड़ गई। यह देख दोनों के स्वज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:01 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:01 PM (IST)
सांप के डसने से महिला सहित दो लोगों की हालत बिगड़ी
सांप के डसने से महिला सहित दो लोगों की हालत बिगड़ी

संस, मौदहा : सांप के डसने से एक महिला समेत दो लोगाो की हालत बिगड़ गई। यह देख दोनों के स्वजन उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्राम खंडेह निवासी अयोध्या प्रसाद की पत्नी शिवरानी मंगलवार तड़के लघुशंका के लिए उठी। तभी उसका पैर आंगन में मौजूद सांप के ऊपर पड़ गया। जिस पर सांप ने उसके पैर में डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ी गई। यह देख स्वजन आनन फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं कानपुर देहात के सजेती निवासी अमर सिंह कबरई से ट्रक में गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। तभी बड़े चौराहे के समीप ट्रक खड़ा कर लघु शंका करने लगा। उसी समय घास में मौजूद सांप ने उसके पैर में डस लिया। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। राहगीरों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी