केंद्र व प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा

जागरण संवाददाता हमीरपुर विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के कलाम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:16 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा
केंद्र व प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के कलाम सभागार में दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि राठ क्षेत्र से विधायक मनीषा अनुरागी रहीं। इस मौके पर विधायक, डीएम व नगर पालिका चेयरमैन ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे।

इस मौके पर विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि पहले के समाज में दिव्यांगों के प्रति लोगों में संकीर्ण मानसिकता थी। लेकिन अब केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित में चलाई गई विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। डीएम डा. चंद्रभूषण ने विश्व दिव्यांग जन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन दिव्यांगों के गौरव का दिन है। दिव्यांगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर दिव्यांगों को उनकी दिव्यांगता के अनुसार राठ विधायक, जिलाधिकारी व नगर पालिका चेयरममैन कुलदीप निषाद ने दिव्यांगों के पास स्वयं आकर उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए। इस मौके पर 15 लेप्रोसी किट, 9 स्मार्ट केन, एक फोल्डिग छड़ी, दो श्रवण यंत्र, तीन व्हील चेयर तथा 11 ट्राई साइकिल वितरित की गई। इस प्रकार कुल 41 उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया। इस मौके पर सीडीओ कमलेश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह मौजूद रहे। वहीं कलेक्ट्रेट से दिव्यांगों ने मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली। जिसे डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मुख्यालय के प्रमुख स्थानों में भ्रमण किया।

chat bot
आपका साथी