सुहागिनों ने चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत, पति का लिया आशीर्वाद

सुहागिनों ने चांद का दीदार कर तोड़ा करवाचौथ व्रत पति का लिया आशीर्वादसुहागिनों ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:36 PM (IST)
सुहागिनों ने चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत, पति का लिया आशीर्वाद
सुहागिनों ने चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत, पति का लिया आशीर्वाद

जासं, हमीरपुर : जिलेभर में धूमधाम से महिलाओं ने करवाचौथ पर्व मनाया। इस पर्व को लेकर नव विवाहिताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही महिलाओं ने पूजा पाठ की सामग्री तैयार करना शुरू कर दी और सारा दिन निर्जला व्रत रखकर देरशाम सोलह श्रृंगार कर अपने चांद का दीदार किया और उनके हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ा।

मुख्यालय समेत जिले भर में सुहागिनों का प्रमुख त्योहार माना जाने वाला करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। देरशाम जैसे ही चांद निकला वैसे ही छतों पर पूजा की थाली लेकर पहुंची महिलाओं ने चंद्रमा को अ‌र्घ्य दे पूजा पाठ किया और एक दूसरे को कथा भी सुनाईं। इसके बाद सुहागिनों ने पति के हाथ से पानी पीकर इस अखंड व्रत को तोड़ा। इस दौरान सुहागिनों ने अपने सजना संग जमकर सेल्फी भी ली। वहीं जेल में भी महिलाओं ने करवा चौथ व्रत रखा। जेलर रामरतन यादव ने बताया महिलाओं की पूजा पाठ की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा की गई।

बुजुर्ग महिलाओं में भी दिखा त्योहार का उत्साह

नव विवाहिताओं के साथ साथ बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं में भी करवाचौथ के पर्व का खासा उत्साह देखने को मिला। सारा दिन बुजुर्ग महिलाओं ने व्रत रखा और शाम को चांद निकलने के बाद अपने पति का चलनी से चेहरा देखकर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ा। इतना ही नही बुजुर्ग दंपत्तियों ने भी सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया।

पत्नी की लंबी आयु के लिए पति ने रखा व्रत

करवाचौथ के मौके पर जहां सभी सुहागिनों ने अपनी पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। वहीं कुरारा के ज्ञानेंद्र गांधी ने भी अपनी पत्नी कुमकुम के लिए निर्जला व्रत रखकर उसकी लंबी आयु की कामना की। उन्होंने बताया कि वह आठ वर्षों से लगातार पत्नी के लिए करवाचौथ में व्रत रहे हैं।

chat bot
आपका साथी