गृहकलह से क्षुब्ध होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दी

संसू बिवार/खड़ेही लोधन बिवार थाना क्षेत्र के महेरा गांव की उमाकान्ती पत्नी विजय ने सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:48 PM (IST)
गृहकलह से क्षुब्ध होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दी
गृहकलह से क्षुब्ध होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दी

संसू, बिवार/खड़ेही लोधन : बिवार थाना क्षेत्र के महेरा गांव की उमाकान्ती पत्नी विजय ने सोमवार की देर शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता जरिया निवासी सुम्मा ने दामाद व अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दोनों की शादी लगभग डेढ़ साल पहले ही हुई थी। जिनके अभी तक कोई सन्तान नहीं थी लेकिन दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। जिसके चलते कुछ महीनों पहले पति द्वारा पिटाई किये जाने पर महिला थाना आई थी। फिर दोनों में राजीनामा हो गया था। बताया इसके बाद भी दोनों ने झगड़ा होता रहा और बीते सोमवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला ने फांसी लगा ली। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगा लेने की जानकारी जब मायके वालों को हुई तो रिश्तेदारों के साथ महेरा गांव पहुंचे और मृतका के पति व अन्य ससुरालियों को जमकर पीटा। वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, देवर, ननद समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी