अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा ले छात्र : स्वतंत्रदेव

फोटो संख्या -09 एचएएउनसे प्रेरणा लेने कर संघर्ष कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:07 AM (IST)
अब्दुल कलाम के जीवन से  प्रेरणा ले छात्र : स्वतंत्रदेव
अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा ले छात्र : स्वतंत्रदेव

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : कस्बे के नजरपुर में संचालित युग चेतना महाविद्यालय में आयोजित मेधा अलंकरण एवं वार्षिकोत्सव समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने युवाओं को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यो से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत बताई।

महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि महाराज द्वारा संस्थापित युग चेतना महाविद्यालय में आयोजित मेधा अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने अभावों भरी जिदगी के साथ शिक्षा का शिखर छूते हुए देश हित में कार्य किए। जिससे उनकी पहचान मिसाइल मैन के रुप में बनी और देश के सर्वोच्च पद को शोभायमान किया। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरुरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री का गुणगान करते हुए राष्ट्रहित में धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की बात कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीएए का समर्थन भी मांगा। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के संस्थापक स्वामी परमानंद गिरि महाराज ने कहा कि सभी को देश के प्रति समर्पित होकर संघर्ष करना चाहिए। कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने टैलेंट हंट प्रतियोगिता में सफल हुए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह को सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक युवराज सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने संबोधित किया। महा विद्यालय के प्रबंधक स्वामी ज्योतिर्मयानंद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संस्था से धन आर्जित करना नहीं बल्कि अच्छे संस्कारों के साथ अच्छी शिक्षा देकर क्षेत्र का विकास करना है। विधायक कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, राजीव शुक्ला, पूर्व सांसद राजनरायन बुधौलिया मौजूद रहे। संचालन जगदीश ब्यास ने किया। छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

युग चेतना महाविद्यालय के मेधा अलंकरण समारोह में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत नाटक आदि प्रस्तुत करके शमा बांध दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा साम्प्रादायिक सौहार्द एवं शाहीन बाग प्रकरण पर प्रस्तुत किए गए नाटक का मंचन खूब सराहा गया।

एक्जिट पोल की रिपोर्ट पर साधी चुप्पी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर एक्जिट पोल की रिपोर्ट पर चुप्पी साध ली। बाद में उन्होंने परिणाम आने का इंतजार करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी