धारदार हथियार से क्रूरता पूर्वक की गई छात्रा की हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शव पर मिले 10 चोटों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 11:28 PM (IST)
धारदार हथियार से क्रूरता पूर्वक की गई छात्रा की हत्या
धारदार हथियार से क्रूरता पूर्वक की गई छात्रा की हत्या

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिले छात्रा के शव की बेहद क्रूरता से हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर से लेकर पांव तक 10 चोटों के निशान मिले हैं।

पंधरी गांव निवासी अमर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बुधवार को वह घर से कोचिग के लिए सुबह 5:30 बजे पैदल निकली थी। शाम सात बजे ट्रैक पर उसका शव मिला। उसके बाएं हाथ पर फ्रैक्चर व सिर पर चोटें थीं। सिर की चोट देखकर अनुमान है कि धारदार हथियार से सिर पर वार किया गया। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि नमूने जांच के लिए भेजे गए है। दुष्कर्म की बात सामने न आने पर पुलिस का शक पुरानी रंजिश की ओर है।

सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत चोटें आने से हुई है। चोटें कैसे और कहां लगी इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में डॉ. विकास व डॉ. आरके कटियार शामिल रहे। गई थी कोचिग पर घर में था बस्ता

खुशबू इंटर में विज्ञान वर्ग से थी। वह रोज गणित, भौतिक व अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ने सुबह साढ़े पांच बजे जाती थी। घटना वाले दिन उसकी किताबों वाला बैग घर पर ही था। पुलिस ने कोचिंग में उसकी सहेलियों से जानकारी जुटाई है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि कुछ तथ्य हाथ लगे हैं, जांच कर रहे हैं। पड़ोसी भाजपा नेता नवीन सिंह ने बताया कि अगर पुलिस ने शीघ्र घटना का खुलासा नहीं किया तो को इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने लिया संज्ञान

मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की जानकारी के लिए प्रतिनिधि के तौर पर प्रदेश सचिव राकेश प्रजापति को मुख्यालय भेजा। उन्होंने मृतका के पिता व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम निषाद के साथ एसपी से मुलाकात की। हत्या की आशंका जताते हुए मामले में त्वरित व कड़ी कार्रवाई की मांग की।

chat bot
आपका साथी