गरीब बेटी की शादी के लिए प्रदेश सचिव ने की आर्थिक मदद

जागरण संवाददाता हमीरपुर हिदुस्तान ब्राह्मण गौरव सभा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश सि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 07:57 PM (IST)
गरीब बेटी की शादी के लिए प्रदेश सचिव ने की आर्थिक मदद
गरीब बेटी की शादी के लिए प्रदेश सचिव ने की आर्थिक मदद

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : हिदुस्तान ब्राह्मण गौरव सभा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव सीमांत शुक्ला ने गुरुवार को अपने आवास पर एक गरीब ब्राह्मण की लड़की की शादी की सहायता के लिए 24 हजार रुपये की आर्थिक मदद करते हुए उसे साड़ी भेंट की।

संगठन के प्रदेश सचिव ने कहा कि यदि समय से इस मामले की जानकारी होती तो और भी अधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती थी। मौदहा तहसील के ग्राम रीवन निवासी कौशल दीक्षित की पुत्री की शादी चार जून को होनी है। असहाय गरीब ब्राह्मण बेटी की शादी के लिए जब धन की कमी पड़ी तो हिदुस्तान ब्राह्मण गौरव महासभा महिला मोर्चा ने की प्रदेश सचिव ने गरीब कन्या के पिता को 24 हजार रुपये व साड़ी भेंट की। रुपए मिलते ही बेटी के पिता के आंखों में आंसू आ गए। प्रदेश सचिव सीमांत शुक्ला ने बताया कि इस नेक कार्य में प्रेमदत्त दीक्षित, एसपी शुक्ल, बल्लू दीक्षित, संजू शुक्ला, रामजी तिवारी, नंदिनी द्विवेदी व देवेंद्र गांधी समेत अन्य लोगों ने भी मदद की।

chat bot
आपका साथी