रामदरबार का चित्र व गाय की फोटो देकर एसपी को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता हमीरपुर विश्व हिदू परिषद की नगर इकाई ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक काया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:13 PM (IST)
रामदरबार का चित्र व गाय की फोटो देकर एसपी को किया सम्मानित
रामदरबार का चित्र व गाय की फोटो देकर एसपी को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : विश्व हिदू परिषद की नगर इकाई ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी कमलेश दीक्षित का सम्मान करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ व उपहार सौंपा। वहीं ने संगठन द्वारा किए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।

विश्व हिदू परिषद के नगर अध्यक्ष विनय कुमार चंदेल समेत नगर मंत्री आनंद अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह परमार, शिवशरण के द्वारा पुलिस अधीक्षक को रामदरबार का चित्र भेंट कर किया गया। वहीं गोरक्षा प्रमुख गणेश गुप्ता के द्वारा गो माता का प्रतीक चिह्नं भेंट किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बताया कि संगठन के द्वारा धर्मरक्षा निधि का अभियान चलाया जा रहा है जो वर्ष में एक बार ही होता है। इस निधि के अंतर्गत प्रांत में जगह-जगह गोशालाएं व एक विद्यालय चलाता है। जिसमें गोसेवा नित्य होती है तथा एकल विद्यालय के अंतर्गत गरीब व असहाय बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी