बंद मिली दो बीज की दुकानों को कारण बताओ नोटिस

जागरण संवाददाता हमीरपुर शासन के निर्देशानुसार जिले की चारों तहसीलों में खाद बीज की उप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:17 PM (IST)
बंद मिली दो बीज की दुकानों को कारण बताओ नोटिस
बंद मिली दो बीज की दुकानों को कारण बताओ नोटिस

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शासन के निर्देशानुसार जिले की चारों तहसीलों में खाद बीज की उपलब्धता व गुणवत्ता की जांच को छापेमारी अभियान चलाया गया। सदर तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम भीम सेन, तहसील मौदहा में जिला कृषि अधिकारी सरस कुमार तिवारी, सरीला व राठ में भूमि संरक्षण अधिकारी राठ अशोक यादव के साथ संबंधित तहसील के तहसीलदार की संयुक्त टीम शामिल रही। छापे के दौरान सदर तहसील में निषाद ट्रेडर्स, जनता ट्रेडर्स, अंकित ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं साप्ताहिक लाकडाउन होने के कारण अन्य दुकानें बंद पाई गई। इसी प्रकार तहसील मौदहा में कुल छह दुकानों पर छापा डाला गया। जिसमें मुस्करा ब्लाक से तीन बीज के नमूने व मौदहा ब्लाक से सात बीज व एक कीटनाशक का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान साई बीज भंडार, पवन बीज भंडार की दुकानें बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तहसील सरीला में साप्ताहिक लॉकडाउन होने के कारण दुकानें बंद पाई गई। वहीं तहसील राठ में निरीक्षण के दौरान आठ प्रतिष्ठानों में छापा डाला गया और कीटनाशक रसायन का एक नमूना लिया गया।

chat bot
आपका साथी