बारावफात को लेकर सजीं दुकानें, जगमगा रहीं मस्जिदें

जासं हमीरपुर बारावफात को लेकर शहर में कई स्थानों में दुकानें सज गई हैं। जहां पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:04 PM (IST)
बारावफात को लेकर सजीं दुकानें, जगमगा रहीं मस्जिदें
बारावफात को लेकर सजीं दुकानें, जगमगा रहीं मस्जिदें

जासं, हमीरपुर : बारावफात को लेकर शहर में कई स्थानों में दुकानें सज गई हैं। जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों के ऊपर लगाने के लिए इस्लामी झंडों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा पतंगी आदि भी घरों की सजावट करने के लिए जमकर खरीदी जा रही है। वहीं इस पर्व के चलते मुख्यालय समेत अन्य स्थानों की मस्जिदों को भी रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है।

19 अक्टूबर को शहर में बारावफात का जुलूस निकाला जाएगा। बारावफात के चलते मुस्लिम भाई अपने घरों की सजावट भी कर रहे हैं। घर की सजावट का सामान खरीदने के लिए दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल रोड, आकिल तिराहा व सूफीगंज चौराहे के पास सजी दुकानों में लोग इस्लामी झंडें व घर की सजावट का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं। मौदहा में बनेगा 35 फीट से ऊंचा गेट

कल रात से होने वाली सजावट में मुख्य रूप से हुसैनगंज कपसा मार्ग में 35 फिट से ऊंचा मुख्य सजावटी गेट होगा। यहां की गलियां सजाने के साथ ही मली कुआ चौराहे का मार्ग तथा जामा मस्जिद मार्ग भी सजाया गया है। उधर सिजवहिया मोहल्ले की फैजे आम कमेटी हर वर्ष की तरह इस साल भी सजावट का कार्य कर रही है।

chat bot
आपका साथी