सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली, पांच किमी का सफर किया तय

पूरे जोश से सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM (IST)
सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली, पांच किमी का सफर किया तय
सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली, पांच किमी का सफर किया तय

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल की अगुवाई में साइकिल रैली निकाली गई। मुख्यालय के सपा कार्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। जिसे जिसको पूर्व एमएलसी तिलकचंद्र अहिरवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साइकिल रैली करीब पांच किलोमीटर तक निकाली गई। साइकिल रैली में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा, राकेश यादव, राजेश श्रीवास, एके निगम, नगर अध्यक्ष आनंद मिश्रा, राजेश सविता, मौजूद रहे।

राठ में गुरुवार सुबह रामलीला मैदान से शुरू हुई साइकिल यात्रा बजरिया, आंबेडकर चौराहा, उरई बस स्टैंड, बुधौलियाना, कोट बाजार, रानी गेट पड़ाव होते हुए स्वामी ब्रह्मानंद समाधि स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। साइकिल यात्रा के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए। पूर्व विधायक अंबेश कुमारी के नेतृत्व में निकाली साइकिल यात्रा में राम सजीवन यादव, मृत्युंजय प्रताप सिंह, सत्यपाल यादव, अनिल अहिरवार, मान सिंह यादव, सुनील कुमार सविता, रसीद राइन, अखिलेश यादव, चंद्रकांता सिंह शामिल हुए। वहीं सरीला में सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रस्तावित जन जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली। जो कि क्षेत्र के पवई गांव से प्रारंभ होकर जरिया जमखुरी करियारी होते हुए तहसील सरीला में आकर समाप्त हुई। साइकिल यात्रा में प्रभारी तिलकचंद अहिरवार, पूर्व विधायक अनिल कुमार अहिरवार, यशेन्द सिंह शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी इंचार्ज सरीला शरदचंद्र पटेल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मौदहा में सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष जावेद ने रहमानियां रोड स्थित कार्यालय से झंडी दिखाकर किया। नेतृत्व जिला महासचिव कमरूद्दीन ने किया। इसमें सादाब हुसैन, इदरीश खान, साकिर खान, मोहन बाबू शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी