अखंड परमधाम में कन्याभोज करा संतों ने लिया आशीर्वाद

संस भरुआ सुमेरपुर अखंड परमधाम ठंड़ेश्वरी आश्रम में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संतो द्वार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:06 PM (IST)
अखंड परमधाम में कन्याभोज करा संतों ने लिया आशीर्वाद
अखंड परमधाम में कन्याभोज करा संतों ने लिया आशीर्वाद

संस, भरुआ सुमेरपुर : अखंड परमधाम ठंड़ेश्वरी आश्रम में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संतो द्वारा कन्या भोज का आयोजन करके उनका आशीष गृहण किया। आश्रम के संत स्वामी ओमानन्द द्वारा आयोजित कन्या भोज में पहुंचीं सैकड़ों कन्याओं के चरण धोए गए। तिलक लगाकर आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें खीर पूड़ी और सब्•ाी का भोजन कराया गया। इस अवसर पर स्वामी ओमानंद ने कहा कि कन्याओं की पूजा अर्चना से कल्याण होता है। गाय और कन्या भारतीय संस्कृति में अत्यंत पूज्यनीय हैं। इनकी पूजा अर्चना करके इनका आशीर्वाद हमेशा ग्रहण करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी श्यामानंद बैरागा नंद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी