आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने सिखाई राष्ट्रभक्ति की भावना

संस राठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव गांव जाकर उनके स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:08 PM (IST)
आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने सिखाई राष्ट्रभक्ति की भावना
आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने सिखाई राष्ट्रभक्ति की भावना

संस, राठ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव गांव जाकर उनके सम्मान के लिए निकाले जा रहे अमृत महोत्सव यात्रा का लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान संघ के लोग उनके अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना भर रहे हैं।

आरएसएस के सह कार्यवाह चिल्ली निवासी रविकरण तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर-घर जाकर उनका सम्मान कर वहां दीपक जलाकर उनको सम्मानित करने की पहल करते हुये संघ ने अमृत महोत्सव का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ मगरोठ के स्वतंत्रता सेनानी शत्रुघन सिंह की जन्मस्थली से प्रारम्भ किया गया। इसके बाद गुरौली, चंदवारी, बिलगांव, जिगनी, बंग़रा, इटैलिया होते हुए नहदौरा में पूर्ण किया। इस मौके पर नारायण, शारदा, दीक्षित, राम कुमार, शशिकांत, मानसिंह, जितेंद्र, अशोक पालीवाल, महेश द्विवेदी, जीतेन्द्र, धीरज गुप्ता, अरविद्र, आशीष, विवेक, हाकिम, रोहित ठाकुर, हाकिम सिंह जिगनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी