गुलाब बने ब्लाक अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर मिहुना निवासी गुलाब सिंह यादव को समाजवादी युवजन सभा का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:06 PM (IST)
गुलाब बने ब्लाक अध्यक्ष
गुलाब बने ब्लाक अध्यक्ष

भरुआ सुमेरपुर : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर मिहुना निवासी गुलाब सिंह यादव को समाजवादी युवजन सभा का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर प्रधान मिहुना शिवबदन यादव, युवजन सभा के जिला महासचिव शशिकांत शुक्ला, राजनरायन यादव, अशोक यादव, ध्रुवलाल यादव ने हर्ष व्यक्त किया है। संस

शराब के साथ एक गिरफ्तार

कुरारा : हरौलीपुर चौकी इंचार्ज ने भारत यादव 18 क्वाटर देसी शराब के साथ कमल सिंह पुत्र सरमन निषाद निवासी ग्राम मनकी कला को मनकी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संसू बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

राठ : कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी अजय अपने साथी कृष्ण कुमार पुत्र परमलाल निवासी इटैलियाबाजा और आशीष निवासी अमूंद के बाइक से बुधवार रात बिहूंनी गांव जा रहे थे। तभी रात करीब साढ़े दस बजे धनौरी गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गये। वहीं दूसरी बाइक में सवार युवक बाइक लेकर भाग गया। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। संस

बस में बालिका की बिगड़ी तबीयत, मौत

राठ : महोबा के गुंड गांव निवासी राकेश ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके एक वर्षीय मासूम पुत्री आरती बीमार थी। दिल्ली में उसका इलाज चल रहा था। अस्पताल में पैसे ज्यादा मांगने पर वह अपने गांव में पुत्री का इलाज कराने के लिए लौट रहा था। तभी बस में उसकी पुत्री की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख वह राठ में उतर गया और पुत्री को इलाज के लिए सीएचसी ले गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संस

मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े

राठ : कोतवाली के बिलरख गांव निवासी देवेंद्र पुत्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। तभी उसने वहां बैठे एक लड़के को मना किया तो वहां मौजूद संदीप पुत्र शंकरलाल ने उसे कुल्हाड़ी व डंडे से जमकर मारापीटा। वहीं दूसरे पक्ष से संदीप ने बताया कि गांव के देवेन्द्र ने बिना किसी बात के उसकी पिटाई कर दिया। संस

करंट से युवक झुलसा

राठ : कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव निवासी श्यामकरण अपने घर में अपना फोन चार्ज कर रहा था।। तभी अचानक बिजली के बोर्ड में आ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। संस

chat bot
आपका साथी