रोडवेज कर्मियों ने बैठक कर किया प्रदर्शन, 21 को जाएंगे लखनऊ

जासं हमीरपुर रोडवेज कर्मचारी संघ प्रांतीय आह्वान पर रोडवेज डिपो परिसर में कर्मचारी स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:41 PM (IST)
रोडवेज कर्मियों ने बैठक कर किया प्रदर्शन, 21 को जाएंगे लखनऊ
रोडवेज कर्मियों ने बैठक कर किया प्रदर्शन, 21 को जाएंगे लखनऊ

जासं, हमीरपुर : रोडवेज कर्मचारी संघ प्रांतीय आह्वान पर रोडवेज डिपो परिसर में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने गेट मीटिग कर मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह 21 अक्टूबर को लखनऊ रवाना होंगे।

रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने डिपो परिसर में आयोजित गेट मीटिग में कहा कि डिपो कर्मियों की जो मांगे हैं उसे पूरा कराने के लिए संगठन पुरजोर लगा हुआ है। यदि 21 अक्टूबर तक मांगें नहीं मानी जाती हैं तो डिपो के सभी पदाधिकारी, अधिकारी व कर्मचारी लखनऊ मुख्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगे रोडवेज को राजकीय रोडवेज घोषित किया जाए, संविदा कर्मचारी और जो आइटीआइ के कर्मचारी हैं उन सभी को परमानेंट किया जाए। इस दौरान कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की।

chat bot
आपका साथी