संक्षेप में पढ़ें हमीरपुर की चार खबरें

युवक गिरफ्तार चाकू मिला मौदहा पुलिस ने गुरुवार रात कस्बे के मलीकुआं चौराहे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:20 PM (IST)
संक्षेप में पढ़ें हमीरपुर की चार खबरें
संक्षेप में पढ़ें हमीरपुर की चार खबरें

युवक गिरफ्तार, चाकू मिला

मौदहा : पुलिस ने गुरुवार रात कस्बे के मलीकुआं चौराहे से हैदरगंज मोहाल निवासी रफीक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से चाकू मिला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संस चार पर मुकदमा, तलाश

मौदहा : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी सुनील वर्मा ने तहरीर दी है। इसमें कहा, गांव के बाबू लाल यादव, परमात्मा यादव, मनोज यादव, अमर सिंह यादव ने घर पर घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संस खिचड़ी भोज का आयोजन

भरुआ सुमेरपुर : कस्बे में जन शिक्षा समिति की ओर से संचालित ठड़ेश्वरी सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को सामाजिक समरसता के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धीरेंद्र सिंह, नवल शुक्ला, प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भदौरिया, सुशील गुप्ता, मिथिलेश द्विवेदी, शिव प्रताप सिंह, अनामिका गुप्ता, इंदू गुप्ता शामिल रहीं। संस भेंट किए शाल

राठ : क्षेत्र के गल्हिया गांव में निगरानी समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। निवर्तमान प्रधान देवेंद्र राजपूत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम अहिरवार, राम कुमारी राजपूत, आशा अहिरवार, राजकुमारी सक्सेना, भरत कुमारी, सुमन पासवान, ग्राम पंचायत सदस्य बाबूराम अनुरागी, घनश्याम अहिरवार, प्रकाश अनुरागी आदि को प्रतीक चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रोबिन राजपूत, रमाशंकर, मनोज राजपूत मौजूद रहे। संस

chat bot
आपका साथी