प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए रामपाल

संस सरीला विकासखंड सभागार में आयोजित प्रधान संघ की बैठक में संपन्न हुए चुनाव में रामपाल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:00 PM (IST)
प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए रामपाल
प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए रामपाल

संस, सरीला : विकासखंड सभागार में आयोजित प्रधान संघ की बैठक में संपन्न हुए चुनाव में रामपाल सिंह राजपूत बिलगांव को प्रधान संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उन्हें 34 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी राहुल राजपूत प्रधान जिटकिरी को 7 मत प्राप्त हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती राज प्रधान संगठन के बुंदेलखंड उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी हरस्वरूप व्यास ने चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई। बिलगांव ग्राम प्रधान रामपाल सिंह राजपूत 34 मत जबकि उनके प्रतिद्वंदी राहुल राजपूत को केवल 7 मत ही मिले। रामपाल सिंह को प्रधान संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके बाद प्रधान संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर 41 प्रधान मौजूद रहे। जबकि विकासखंड सरीला में 45 ग्राम पंचायतें हैं और 45 प्रधान हैं। 4 प्रधान अनुपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी व बुंदेलखंड के उपाध्यक्ष हरस्वरूप व्यास ने सभी को बधाई देने के साथ ही प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

chat bot
आपका साथी