युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संस मौदहा ग्राम सिसोलर में गुरुवार रात आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पति ने अपने घर में फांसी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:19 PM (IST)
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संस, मौदहा : ग्राम सिसोलर में गुरुवार रात आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह इस घटना की जानकारी होने पर उसके स्वजन में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र सिसोलर निवासी 46 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ विष्णु पुत्र रामप्रसाद ने गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर अपने घर के कमरे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी बांध फांसी लगा ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री समेत पत्नी को बिलखता छोड़ गया है। मृतक की पत्नी संध्या गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात है। मृतक का शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी