बारिश से गिरा गरीब का आशियाना, बाल बाल बचे लोग

संवाद सूत्र कुरारा बेरी गांव के एक गरीब मजदूर का आशियाना गुरुवार रात बारिश के चलते

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:02 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:02 PM (IST)
बारिश से गिरा गरीब का आशियाना, बाल बाल बचे लोग
बारिश से गिरा गरीब का आशियाना, बाल बाल बचे लोग

संवाद सूत्र कुरारा : बेरी गांव के एक गरीब मजदूर का आशियाना गुरुवार रात बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया। जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।

क्षेत्र के बेरी गांव निवासी बलदेव पुत्र स्व. जियालाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते कुछ दिन पहले बीमारी के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसके एक पुत्री और एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री विमला देवी ने बताया कि उसकी शादी नाका गांव में हुई। ससुरालवालों ने घर से उसे निकाल दिया था। जिससे वह अपने पिता के साथ रहकर जीवन यापन कर रही है। जिसके तीन पुत्र हैं, सबसे बड़े पुत्र को ससुराल वाले अपने साथ रख रहे हैं और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ वह अपने पिता के साथ रहती है। वहीं दो दिन से हो रही बरसात के चलते उनका कच्चा मकान गिर गया। हालांकि बरसात के चलते सभी लोग जग रहे थे। जिससे उनका परिवार बाल बाल बच गया। इससे अब पीड़ित खुले में रहने को मजबूर है। वहीं विमला ने बताया कि उन्हें न तो सरकार की तरफ से आवास मुहैया हुआ है। न कोई सुविधा मिल रही है। खंडहर में तब्दील आशियाना रहने लायक नहीं रहा। लेकिन उसी छत के नीचे गुजर करने की मजबूरी है। जो प्रशासन के साथ ही माननीयों की पोल खोलने को काफी है। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लोहिया व इंदिरा आवास योजना में पात्रता की सभी शर्त पूरी करने के बाद भी सूची में इनका नाम नहीं शामिल हो सका है।

chat bot
आपका साथी