लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

कुरारा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भौली रोड में सदस्यता अभियान के तहत कै

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:39 PM (IST)
लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

कुरारा : मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भौली रोड में सदस्यता अभियान के तहत कैंप लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आनलाइन मिस्ड काल से लोगों को सदस्य बनाया। इस अवसर पर विराट सोनकर, राहुल दिवेदी, सूरज श्रीवास्तव, शिवांक दिवेदी, रोहित शिवहरे, रोहित कुमार, संजय गुप्ता, अभय यादव, अभिषेक तोमर, दीपक गौर मौजूद रहे। संसू

एसडीएम ने कान्हा पशु आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

सरीला : सर्दी के मौसम में गोवंश की देखभाल और गोशाला की व्यवस्था की जांच करने करने के लिए एसडीएम सरीला ने रविवार को ममना गांव स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिसमें एसडीएम ने गोवंश के लिए ठंड से बचाव भूसे और पानी की व्यवस्था देखी। इस दौरान गोशाला की सबमर्सिबल खराब होने पर तत्काल ठीक कराने व पशुओं की उचित देखभाल के निर्देश दिए। संस भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

सरीला : रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां भी बताई। मंडल अध्यक्ष शिवम द्विवेदी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जीतू राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संस

विष्णु महायज्ञ को लेकर हुई बैठक

सरीला : रविवार को नगर के बेड़ा बाबा स्थान पर विष्णु महायज्ञ आयोजित करने को बैठक की गई। बैठक में आय, व्यय, बिजली पानी सहित समिति बना कर जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर वृंदावन राजपूत, अलखराम राजपूत, राम कुमार राजपूत, लखन राजपूत, गौरीशंकर, हरदयाल, रूपचंद, राजेंद्र सिंह, देवीदयाल, सुदामा विश्वकर्मा, मूलचंद समेत अन्य संभ्रात नागरिक मौजूद रहे। संस

chat bot
आपका साथी