धान रोपाई में आई तेजी, खरीफ की फसलों को मिला जीवनदान

संस भरुआ सुमेरपुर मंगलवार से शुरू हुई बारिश ने किसानों के लिए खुशहाली का द्वार खोल ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:25 PM (IST)
धान रोपाई में आई तेजी, खरीफ की फसलों को मिला जीवनदान
धान रोपाई में आई तेजी, खरीफ की फसलों को मिला जीवनदान

संस, भरुआ सुमेरपुर : मंगलवार से शुरू हुई बारिश ने किसानों के लिए खुशहाली का द्वार खोल दिया। धान उत्पादन करने वाले किसान इस बारिश से बेहद प्रसन्न हैं क्योंकि बारिश होते ही धान रोपाई का कार्य तेज हो गया है। इस बारिश का सीधा फायदा खरीफ की फसलों को हुआ है। बारिश ने ज्वार, अरहर, उड़द, मूंग, मक्का, तिल आदि की फसलों को जीवनदान दे दिया है। बारिश का क्रम जारी रहने से किसानों के चेहरे खिल गए है। किसानों ने कहा कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बारिश होते ही मुरझाने के कगार पर पहुंची फसलें लहलहाने लगी है। सबसे ज्यादा खुशी धान उत्पादन वाले किसानों को हुई है। ब्लाक में 12 गांवों में धान की फसल रोपी जाती है। टेढ़ा गांव धान उत्पादन का हब है। बारिश शुरू होते ही धान रोपाई मे तेजी आ गई है। टेढ़ा के किसान शिवमंगल सिंह, राजेंद्र यादव, अनिल यादव, सुरेश मिश्रा, गोपीश्याम द्विवेदी, परशुराम प्रजापति, अनिल चौरसिया ने बताया कि बारिश से धान की रोपाई मे मदद मिली है। अभी तक बारिश का क्रम न बनने से किसान निराश था।

chat bot
आपका साथी