हमीरपुर में पांच दिन में तौला सिर्फ एक किसान का धान

संवाद सहयोगी राठ (हमीरपुर) राजकीय धान क्रय केंद्र खुले पांच दिन बीत गए हैं। वहीं अभी तक एक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:04 PM (IST)
हमीरपुर में पांच दिन में तौला सिर्फ एक किसान का धान
हमीरपुर में पांच दिन में तौला सिर्फ एक किसान का धान

संवाद सहयोगी, राठ (हमीरपुर) : राजकीय धान क्रय केंद्र खुले पांच दिन बीत गए हैं। वहीं अभी तक एक किसान की तौल पूरी हो सकी है। किसानों का कहना है कि व्यवस्थाएं पर्याप्त न होने से अक्सर दिक्कतें होती है। पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन विभागीय अफसरों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ देने के लिए शासन ने कृषि उत्पादन गल्ला मंडी में खाद्य विभाग का विपणन शाखा द्वारा राजकीय धान क्रय केंद्र गत पांच दिन पहले खोला था। लेकिन बैनर, कांटा आदि दो दिन पहले ही लगाए गए हैं। इस कारण किसानों को अभी तक धान खरीद केंद्र की जानकारी भी नहीं हो सकी। राजकीय धान खरीद केंद्र में उमरिया गांव के छत्रपाल की 22.40 क्विंटल धान की तौल हुई है। जबकि मुस्कुरा खुर्द के महेंद्र कुमार की तौल चल रही थी। केंद्र के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1868 है। जबकि ए ग्रेड धान का मूल 1888 रुपये शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। किसानों का भुगतान उनके सीधे खातों में कर दिया जाएगा। जबकि भारतीय किसान यूनियन बुंदेलखंड महासचिव रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि राजकीय धान खरीद केंद्र की जानकारी किसानों को न होने से बाजार में औने पौने दामों में धान बेची जा रही है। किसानों को राजकीय धान खरीद केंद्र का लाभ नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि चिल्ली गांव में पंजाब से आए किसानों ने धान की फसल की है। इससे क्षेत्र में अब धान की अधिक उपज होने लगी है।

chat bot
आपका साथी