यमुना पुल से वृद्धा ने लगाई छलांग, शव बरामद

जागरण संवाददाता हमीरपुर शनिवार की शाम अज्ञात वृद्ध महिला ने मुख्यालय स्थित यमुना पुल से छला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:19 PM (IST)
यमुना पुल से वृद्धा ने लगाई छलांग, शव बरामद
यमुना पुल से वृद्धा ने लगाई छलांग, शव बरामद

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शनिवार की शाम अज्ञात वृद्ध महिला ने मुख्यालय स्थित यमुना पुल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर बाद उसका शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शनिवार की शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर सागर हाईवे स्थित यमुना पुल से एक साठ वर्षीय वृद्ध महिला ने अज्ञात कारणों के चलते पुल से छलांग लगा दी। वृद्धा को पुल से कूदते समय कई लोगों ने देखा। जिसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली के एसआइ गौरव चौबे ने बताया कि लोगों ने उन्हें बताया कि पुल की तीसरी व चौथी कोठी के बीच से महिला ने नदी में छलांग लगाई थी। जिसकी तलाश की गई और उसका शव महज 20 मिनट के अंदर नदी से निकाल लिया गया।

chat bot
आपका साथी